Monday, March 23, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News : 2 पुलिस व 4 परिवहन कर्मियों सहित 25 कोरोना...

Basti News : 2 पुलिस व 4 परिवहन कर्मियों सहित 25 कोरोना मरीज

संवाददाता

बस्ती। जिले के लालगंज थाने के दो सिपाही सहित 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक प्राइवेट बैंक कर्मी, रोडवेज के चार कर्मचारी और पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो परिवारों के आधा दर्जन लोग भी शामिल हैं। परिवार की एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो चुकी है।
कोरोना पॉजिटिव मिले पांडेय बाजार, पुरानी बस्ती के बुजुर्ग किराना व्यवसायी के परिवार के चार लोग भी संक्रमित मिले हैं। परिवार इस समय भानपुर में क्वारंटीन है। भानपुर में क्वारंटीन एक किशोर तथा एक अधेड़ की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। हर्रैया ब्लॉक के मनिकरपुर में ससुर और दामाद पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित सास की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है। लालगंज के जमालपुर गांव का युवक, पुरानी बस्ती का युवक, देईसाड़ का युवक और गेल्हापार, पगारखास के व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सदर तहसील के भव्वापार की एक किशोरी व सल्टौआ के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। गौर ब्लॉक के रघुनाथपुर का एक व्यक्ति, सदर तहसील के गोविंदापारा के एक और बिहरा के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 449 हो गई है और 16 की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular