Saturday, February 14, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News : कैंसर पीड़ित से जूझ रही महिला कोरोना से हार...

Basti News : कैंसर पीड़ित से जूझ रही महिला कोरोना से हार गई जंग

संवाददाता

बस्ती। जिले के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कैंसर पीड़ित कोरोना से संक्रमित महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। बस्ती में कोरोना से मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। 2214 पॉजिटिव व 1835 डिस्चार्ज हो चुके हैं। लैब से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एसीएमओ समेत 41 नए पॉजिटिव मिले। महिला थाने की एक कर्मी भी शामिल है। शहर के विभिन्न मोहल्लों से सात केस मिले हैं। सदर ब्लॉक का हलुआ पार, चाना बुजुर्ग, गौर ब्लॉक के बुधौवा, सरदहा, महुआ दावर, ऐनपुर, कुदरहा ब्लॉक का सरैया खुर्द, रुधौली ब्लॉक के सिसवा दमया परसा, वार्ड नंबर एक, सल्टौआ के बहरोली वाल्टरगंज, बनकटी ब्लॉक का बरगाह, मुंडेरवा, गौर ब्लॉक के बढ़नी, बभनान, गौर बाजार व गौर के एचडीएफसी बैंक का एक व्यक्ति, साऊंघाट का सबदेईया कला, रसूलपुर, परसरामपुर ब्लॉक के परिवारपुर के मां-बेटे सहित चार लोग तथा हर्रैया ब्लॉक के कोड़रा पांडेय के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular