Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलBarabanki : नवदुर्गा पूजा महोत्सव में विविध आयोजन

Barabanki : नवदुर्गा पूजा महोत्सव में विविध आयोजन

संवाददाता

बाराबंकी। यूथ एसोसिएशन परिवार द्वारा नगर पालिका परिसर में आयोजित उत्तर भारत की एकमात्र शारदीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार मां भगवती के 108 स्वरूपां को दर्शाया गया है। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि मां के दरबार में महिषासुर मर्दिनी के साथ गणेश कार्तिकेय लक्ष्मी तथा सरस्वती विराजमान है। वही मां गंगा, शिवा, रक्तदंतिका, हर पार्वती, शिवादूती, कार्तिक, ब्रम्हांणी, विन्ध्याचल वासिनी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। संस्था के प्रधान संरक्षक पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, हरगोविंद सिंह, कमल बाजपेई, डॉ सोनकर, अनुराग अग्रवाल, सभापति बृजलाल सावलानी, महासचिव राजन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता किल्टू रविनंदन खजांची, मनोज जायसवाल, सुशील गुप्ता, सुशील, पंकज गुप्ता पकी, सरिका गुप्ता, सीमा शर्मा, अजू गाबा, ममता गुप्ता, माया जायसवाल, मीना गुप्ता, रत्ना द्विवेदी, अंजलि अग्रवाल, किरण भारद्वाज, वैशाली गुप्ता, दर्शिता गुप्ता, विनीता जायसवाल, ऋषभ शुक्ला, किरण भारद्वाज, अखिलेश वर्मा, पन्नालाल, सतीश जायसवाल बललू, डा आरके सिंह सहित परिवार के सदस्यों के सहयोग से पूजा महोत्सव को भव्य रूप प्राप्त हुआ है। प्रभारी अजय चंद्र शुक्ला की निगरानी में उनके सहयोगी रामेंद्र दीपक, शरद राज सिंह, अमित जायसवाल, राजेश कपूर, शिवेंद्र, आनंद गुप्ता, मनीष ओझा, सौरभ सिंह, प्रीति सिंह, स्मृति राज, आभा कपूर, ज्योति ओझा, शेफाली निगम, विनती सिंह, तान्या भारद्वाज, पूजा निगम, ज्योति, शेफाली निगम द्वारा संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता प्रभारी अजय चंद्र शुक्ला ने बताया कि मेहंदी इंग्लिश इंटेलीजेंस तथा गायन प्रतियोगिताओं में करीब 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पूजा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पंडाल में उम्मीद किरन स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने “इतनी हसी, इत्ती खुशी, गीत पर ग्रुप डांस करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यूथ एसोसिएशन परिवार द्वारा ग्रुप डांस करने वाले दिव्यांग बच्चों तथा संस्था की प्रशंसा की। ग्रुप डांस में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों में तुषार श्रीवास्तव, शुभ, सिद्धांत, आराध्या, रेहान, अंश, अक्षत, अंचित, शदालब, वैष्णवी, अरिंदम, सरदार सिंह, नेहा सिंह, वन्दना प्रमुख थी। संस्था की अध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव ने यूथ एसोसिएशन परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शरद राज सिंह ने बड़े ही सुंदर ढंग से दिव्यांग बच्चों का ग्रुप डांस प्रस्तुत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मां के दरबार में रात को पुरोहित चंद्र शेखर भट्टाचार्य द्वारा विशेष आरती की गई।

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular