प्रादेशिक डेस्क
टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में बनास नदी पर बने पुराने फ्रेजर ब्रिज के पास नहाते समय दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है, वहीं 3 युवक अभी भी लापता हैं। घटना के वक्त कुल 11 युवक नदी में नहाने गए थे। हादसे का मुख्य कारण नदी की गहराई का अनुमान न होना और अचानक बढ़ी गहराई को बताया जा रहा है। सभी मृतक जयपुर के रहने वाले हैं और दोस्त थे।
यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार
पिकनिक मनाने आये थे युवक
ये युवक बनास नदी पिकनिक मनाने आए थे, तभी यह हादसा हुआ। नहाते समय एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक अन्य युवक भी पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने कुछ युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन 8 की जान नहीं बचाई जा सकी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में युवकों का इलाज जारी है।
इलाके में शोक की लहर
टोंक जिला के एसपी विकास सांगवान ने बताया कि मृतकों की पहचान जयपुर के युवकों के रूप में हुई है। सभी की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। नदी में नहाने से पहले सावधानी बरतने की अपील की गई है। अभी भी 3 युवक लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। पुलिस और राहतकर्मी लगातार लापता युवकों की तलाश कर रहे हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।
यह भी पढ़ें: महाराजा जय सिंह का निधन: कालाकांकर में अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त
यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई सनसनीखेज खुलासे
