Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:10 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा आयुष्मान कार्ड अभियान

Balrampur News:10 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा आयुष्मान कार्ड अभियान

संवाददाता

बलरामपुर। जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न की गई। बैठक में कोविड-19 बचाव एवं रोकथाम एवं टीकाकरण की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 की जांच किए जाने का निर्देश दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त ब्लॉकों के चिकित्साधिकारियों को अनिवार्य रूप से अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की आरटी पीसीआर जांच कराते हुए कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण के तहत शतप्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। 21 फरवरी से संचालित जेई टीकाकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बलरामपुर ग्रामीण, गैंडास बुजुर्ग, तुलसीपुर, गैसड़ी ब्लॉक में टीकाकरण का प्रतिशत कम रहने पर नाराजगी जताते हुए, इन ब्लॉक के एमओआईसी को शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया। 01 मार्च से प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के लोगों को जानकारी देने हेतु राजस्व विभाग द्वारा मुनादी कराए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लारवा का छिड़काव ग्राम स्तर पर कराए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जाने में तेजी लाने हेतु 10 मार्च से 24 मार्च तक विशेष से आयुष्मान कार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी संबंधित विभागों से सामंजस्य बनाते हुए रणनीति तय कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शतप्रतिशत पात्र परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डूली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय बहादुर सिंह,उपजिलाधिकारी बलरामपुर सदर रिया केजरीवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, समस्त एमओआईसी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वय यूनिसेफ शिखा श्रीवास्तव व अन्य संबंधित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular