रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सादुल्ला नगर उतरौला मार्ग पर पलटन डीह गांव के पास गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की आमने सामने टक्कर हो जाने से मामा भांजे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रमवापुर इटई रामपुर निवासी वसीम (45) अपने भांजे गुलाम सरवर (07) को लेकर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक वकील पाण्डेय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली मुर्गिहवा इटईरामपुर निवासी सीमेंट विक्रेता वलीउल्लाह की है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
