रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। 68500 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में तैनात दूरदराज जनपद के शिक्षकों को लाभ दिलाने के नाम पर एक सोशल मीडिया ग्रुप पर पैसा वसूल करना पांच अध्यापकों को महंगा पड़ गया। शिक्षा क्षेत्र गैंड़ास बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय सहंगिया के शिक्षक माधव कृष्ण, प्राथमिक विद्यालय जोगाडीह के आलोक पांडेय, प्राथमिक विद्यालय मझारी के दुर्गेश कुमार शुक्ल, प्राथमिक विद्यालय जिगना खास के मनीष दत्त शुक्ल व उतरौला के प्राथमिक विद्यालय बनघुसरा के शिक्षक अंकुर दीक्षित को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। बीईओ घनश्याम वर्मा, राजेश कुमार, राम कुमार, सतीश कुमार व अरुण वर्मा को 15 दिन के अंदर जांच करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए डा. रामचंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के कर्मचारी ने दूरभाष से अवगत कराया कि जिले में कुछ शिक्षक इंटरनेट मीडिया पर ग्रुप बनाकर 68500 भर्ती के शिक्षकों को मेरिटोरियल रिजर्व कटेगरी (एमआरसी) के अंतर्गत लाभ दिलाने के नाम पर 5000 रुपये अनाधिकृत रूप से उगाही कर रहे है। पैसा वसूलने के संबंध में साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई, जिसमें शिक्षक माधव कृष्ण को 68500 पुनर्जिला आवंटन एवं 68500 आवंटन पीड़ित लेफ्ट कैंडीडेट नामक ग्रुप का एडमिन पाया गया। इस ग्रुप पर शिक्षकों से पांच हजार रुपये की मांग की गई है। इसी तरह अन्य चारों शिक्षकों की भी ग्रुप पर अध्यापकों से पैसा वसूलने की पुष्टि हुई। इससे विभाग की क्षवि धूमिल हुई है। बताया कि निलंबित अध्यापकों को बीआरसी से संबद्ध किया गया है। बीईओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
