Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: समाजसेवी ने गोद लिया अस्पताल

Balrampur News: समाजसेवी ने गोद लिया अस्पताल

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में स्थित अस्पताल को समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने गोद लिया। इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम ने साफ-सफाई को लेकर चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार पांडेय को हिदायत भी दी। समाजसेवी ने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा दिलाने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। कोरोना समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से लड़ने के लिए जिन सुविधाओं की जरूरत होगी उसे या तो अपने स्तर से या सरकारी संस्थानों से दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीदत्तगंज श्री सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र वन, आकाश पांडेय, चंदन मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता व सम्मानित जन अस्पताल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular