Monday, March 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : पेड़ गिरने से मोटर साइकिल सवार की मौत

Balrampur News : पेड़ गिरने से मोटर साइकिल सवार की मौत

अभिषेक गुप्ता

बलरामपुर। तेज हवाओं के चलने से सड़क किनारे लगे पेड़ गिरने की वजह से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती उतरौला मार्ग पर बौडीहार गांव के समीप तेज हवाओं के झोंके से सड़क किनारे लगे यूकेलिप्टस के पेड़ आवागमन कर रहे मोटर साइकिल सवार पर गिर गई। सड़क के किनारे लगे पेड़ गिरने की वजह से मोटर साइकिल सवार राम प्यारे (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता हैं कि मृतक महुआधनी गांव का निवासी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular