Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : निःस्वार्थ फाउंडेशन ने मेधावी को किया सम्मानित

Balrampur News : निःस्वार्थ फाउंडेशन ने मेधावी को किया सम्मानित

पहले प्रयास में रेलवे में जूनियर इंजीनियर बना अक्षय

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। सामाजिक संस्था निःस्वार्थ फाउंडेशन ने कस्बे के गांधी नगर निवासी मेधावी अक्षय कुमार गुप्ता को प्रथम प्रयास में ही मध्य रेलवे जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में सफलता हासिल करने पर उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के अगुआ व समाजसेवी रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. अविनाश पांडेय, शिक्षक अनुराग रस्तोगी, शादाब खान, रवि कसौधन, मोहित केसरवानी, इकबाल फहीम, पत्रकार नरेंद्र पटवा, पत्रकार नीलमणि तिवारी ने इस प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए जिले का मान बढ़ाने पर बधाई दी है। इस मौके पर अक्षय की माता रुक्मिणी, भाई नवीन कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, बहन प्रिया गुप्ता, शिवानी गुप्ता उपस्थित रहे। परिजनों ने कहा कि निःस्वार्थ फाउंडेशन की इस पहल से जिले के मेधावियों के हौसले को पंख मिलेगा और लक्ष्य हासिल करने के बाद वे जनपद का नाम रोशन करेंगे। अक्षय ने कहा कि बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद भी बड़े भाई एवं माता ने मेरे पढ़ाई में कोई आंच नहीं आने दी। विपरीत परिस्थिति होने के बाद भी हम अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। आज उन्हीं कर शुभकामनाएं है कि मैं अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular