संवाददाता
बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज केंद्रीय विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम के माध्यम से किशोरों को कोरोना, कुपोषण, एनीमिया एवं किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री नेहा बंधु आईएएस ने किशोरावस्था में शारीरिक व मानसिक बदलाव के संबंध में किशोरों को अवगत कराया और उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत शुक्ला ने किशोरों में एनीमिया और उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कोविड-19 के समय मैं स्वस्थ जीवन बिताने के संबंध में सलाह दी। जनपद के मनोरोग चिकित्सक डॉ अशोक पटेल ने किशोरों में होने वाले मानसिक रोगों के लक्षणों के बारे में बताया। इस मौके पर जनपद के सलाहकार अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किशोरों और किशोरियों का हीमोग्लोबिन और बीएमआई जांचा गया। विद्यालय के प्राचार्य नीरज अस्थाना ने बताया कि इस कार्यक्रम में मेहंदी रंगोली और चित्रकारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सलोनी ने प्रथम शिवांगी ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें : आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
