Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:सपा के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक

Balrampur News:सपा के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में सपा के सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारियों की बैठक पूर्व विधायक जगराम पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है और उन्हें सीधे जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करना चाहिए। भाजपा सरकार में बढ़ते अपराध व किसानों के शौषण की आलोचना की और कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है और अब वह सुरक्षित नहीं रह गई है।जिला सचिव राम बनारस चौरसिया ने संगठन के विस्तार की रुपरेखा प्रस्तुत की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव शारुन वसीम,सपा ब्लाक अध्यक्ष माता प्रसाद वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा,साधू पासवान, शहजाद अली,रिजवान अहमद, पप्पू खां, अभिषेक शुक्ला,अनिल कुमार गुप्ता,हसीब खा,अनुराग मिश्रा ,विजय मौर्य, दिनेश प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह व तमाम नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular