Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार हेतु 137 टीमें तैनात

Balrampur News:मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार हेतु 137 टीमें तैनात

लाउडहेलर के माध्यम से रोजाना कम से कम छह स्थानों पर हो रही है मुनादी

संवाददाता

बलरामपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए ’मिशन शक्ति’ के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनपद की 137 बीपीओ टीमों को लगाया गया है। यह टीमें अपने बीट क्षेत्र में घूम घूमकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मिशन शक्ति की मुनादी कर रही हैं। इस मुनादी के द्वारा बच्चियों और महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को पुलिस की चेतावनी दी जा रही है और बच्चियों और महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए थानों में नवगठित महिला हेल्प डेस्क, डायल 112, वूमेन पावर लाइन 1090 आदि पुलिस की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम रोजाना कम से कम छह अलग-अलग स्थानों पर मुनादी करके जनसामान्य को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular