संवाददाता
बलरामपुर। मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा एमपीपी इण्टर कॉलेज में छात्र/छात्राओं, अध्यापकों, एनसीसी कैडेटो को मतदाता जागरूकता व मताधिकार प्रयोग व यातायात नियमों का संकल्प दिलाया गया। जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण के पश्चात् उपस्थिति लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने व यातायात नियमां का पालन करने के लिए अपने आस-पास के क्षेत्रों में भी लोगों में जागरूकता लाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सीएमओ डॉ विजय बहादुर सिंह, अपर सीएमओ डा एके सिंघल, डीआईओएस गोविन्द राम, तहसीलदार शेख आलमगीर, यातायात प्रभारी वीरेन्द यादव, चन्दन पाण्डेय, जेपी तिवारी, एमपीपी इण्टर कॉलेज, डीएवी इण्टर कॉलेज, सुन्दर दास, आदर्श इण्टर कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, बाबू हरित क्रान्ति इण्टर कॉलेज व अन्य विद्यालयों/कॉजेजों के प्रधानाचार्य, अध्यापक व छात्र/छात्राएं मौजूद रहे। तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट प्रागंण में अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर मताधिकार का प्रयोग करने हेतु संकल्प दिलाया और कहा कि भारत के नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखनी चाहिए। लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखना चाहिए तथा मतदान के समय अपने मत का सही प्रयोग करते हुये स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बगैर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त सरकारी/अर्धसरकारी, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा भी मतदाता दिवस पर शपथ लिया गया। राष्ट्रीय मतदाता शपथ ग्रहण के समय कलेक्ट्रेट प्रांगण में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहीद अहमद, निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : सड़क हादसों में घायलों का प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा मुफ्त इलाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
