Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:धीरू ने किया पौधरोपण, प्रदान किया ट्री गार्ड

Balrampur News:धीरू ने किया पौधरोपण, प्रदान किया ट्री गार्ड

रोहित कुमार गुप्त

बलरामपुर। एसएससी ग्रुप कंपनीज के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराया गया, जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति एकल विद्यालय अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ की अगुवाई में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस मौके पर प्रान्त प्रचारक कौशल, धर्म जागरण प्रमुख अभय विद्यालय प्रबंध सीमित की अध्यक्षता डॉ कौशल्या गुप्ता, प्रबंधक डॉ सतीश सिंह, जिला संघ संचालक सौम्य अग्रवाल, विभाग प्रचारक सुरजीत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र उपाध्यक्ष रवीन्द्र कमलापुरी जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति बलरामपुर, अजय सिंह पिंकू, एकल विद्यालय की महिला समिति जिलाध्यक्ष आध्या सिंह पिंकी, जिला प्रचारक अनिल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाहक किरीट मणि, हरवंश सिंह, अविनाश त्रिपाठी, सुनील कसेरा, रमेश पाठक, अमित गुप्ता, मदन मोहन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, डॉक्टर साधना श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी आदि लोगों ने वृक्षारोपण किया।

यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular