Sunday, March 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: फीस वृद्धि के विरोध में ABVP का प्रदर्शन

बलरामपुर: फीस वृद्धि के विरोध में ABVP का प्रदर्शन

संवाददाता

बलरामपुर जिले में स्कूल और कॉलेजों की लगातार बढ़ती फीस शिक्षा की राह को कठिन बना रही है। एमएलके पीजी कॉलेज में मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया।

प्राचार्य की अनुपस्थिति में परिषद के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 48 घंटे के भीतर बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

इतनी बढ़ी फीस

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अम्बुज भार्गव ने बताया कि बीते सत्र में BCA के तीसरे और पांचवे सेमेस्टर में ₹1150 की वृद्धि हुई है। वहीं B.Com तृतीय सेमेस्टर की फीस ₹6669 से बढ़ाकर ₹6819 और पंचम सेमेस्टर की फीस ₹6769 से बढ़ाकर ₹6919 कर दी गई है। BBA तृतीय और पंचम सेमेस्टर की फीस ₹14419 से बढ़ाकर ₹15569 कर दी गई है। अन्य पाठ्यक्रमों में भी इसी प्रकार वृद्धि दर्ज की गई है।

छात्रों में गहरा आक्रोश

जिला संयोजक अनुराग तिवारी ने कहा कि फीस वृद्धि से छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। यह फैसला छात्रविरोधी है और शिक्षा को वंचित तबके से दूर करेगा। कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवम दुबे ने कहा कि परिषद इस निर्णय की कड़ी निंदा करती है और यदि फीस वापस नहीं ली गई तो प्रबंधन तंत्र के खिलाफ भूख हड़ताल की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान पुनीत, पंकज तिवारी, आकाश गुप्ता, अखण्ड यादव, सलोनी कन्नौजिया, आलिया खान, अनुपम, अनुभव, अभिषेक व जिला संगठन मंत्री अनुज समेत बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular