Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ तो नपेंगे आरआई व लेखपाल

Balrampur : सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ तो नपेंगे आरआई व लेखपाल

तहसील दिवस में सुनवाई के दौरान नवागत डीएम ने दिया निर्देश

संवाददाता

बलरामपुर। सरकारी जमीनों पर यदि किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण है तो सम्बंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक प्राथमिकता के आधार पर उसे हटवाकर वैधानिक कार्रवाई करें। यदि बाद में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिलती है तो उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश नवागत जिलाधिकारी डा. महेन्द्र कुमार ने उतरौला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का निस्तारण स्वयं करें। इसकी निगरानी निरन्तर करते रहे। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली, चकरोड आदि मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण करें। डीएम ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का समस्त अधिकारी पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य दिलाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर किसी भी प्रकार की शिकायत लम्बित न रहे, शासन एवं जनपद स्तर पर निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। शिकायत लम्बित होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुये विभागीय कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस उतरौला में कुल 77 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का तीन दिवस के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, एसडीएम संतोष कुमार ओझा, तहसीलदार राम आश्रय, सीएमओ डा. सुशील कुमार, पीडी चन्द्र प्रकाश, जिला विकास अधिकारी गिरीश चन्द्र पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि डा. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, बीएसए डा. रामचन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, सीओ उदय राज सिंह व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील तुलसीपुर में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 07 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी तीन दिवस के भीतर स्थलीय सत्यापन करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम मंगलेष दूबे, सीओ कुॅवर प्रभात् सिंह, तहसीलदार व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। तहसील बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस बलरामपुर में 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारी स्थलीय सत्यापन करते हुए तीन दिवस के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान एसडीएम राजेन्द्र बहादुर, सीओ राधारमण सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढें : जब LPG बॉटलिंग प्लांट के गेट पर टैंकर में लग गई आग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular