Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाBalrampur : बालिकाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गये गुरु

Balrampur : बालिकाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गये गुरु

संवाददाता

बलरामपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य के निर्देशानुसार सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बालिकाओं हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से बालिकाओं कोे प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान ममता यादव थाना प्रभारी बलरामपुर द्वारा पुलिस सहायता हेल्पलाइन 1090, 112 के बारे में जानकारी दी गई। सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में केपी यादव प्रधानाचार्य सिटी माण्टेसरी इण्टर कॉलेज, रागिनी मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी, राधिका मिश्रा जिला समन्वयक, प्रशिक्षक हिना खान, बच्चियां एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Balrampur : बालिकाओं को आत्मरक्षा के सिखाए गये गुरु

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular