Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:28 लाख की ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

Bahraich News:28 लाख की ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के दरगाह थाने की पुलिस ने गुल्लावीर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक हिस्ट्री शीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 28 लाख आंकी गई है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि दरगाह एसएचओ मधुप नाथ मिश्रा को शुक्रवार शाम भनक लगी कि कोई मादक पदार्थ तस्कर गुल्लावीर इलाके में नशेड़ियों को मादक पदार्थों की डिलीवरी को फैसला हुआ है। उन्होंने अफसरों को जानकारी देकर एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी टीएन दुबे के पर्यवेक्षण में दरोगा सतीश कुमार गुप्ता, सिपाही शुभम यादव, जीतेन्द्र कुमार को गिरफ्तारी को भेजा। पुलिस टीम ने गुल्लावीर रेलवे क्रॉसिंग के पास दबिश देकर एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नाजिरपुरा निवासी लम्बी उर्फ मंसूर खां के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्री शीटर बदमाश है। पूर्व में ही उसके ऊपर दो दर्जन केस दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular