Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: 25 दिन में करीब तीन हजार वरासत के मामलों का...

Bahraich News: 25 दिन में करीब तीन हजार वरासत के मामलों का रिकार्ड निपटारा

सभी उत्तराधिकारियों को प्रदान की गई निःशुल्क खतौनी

संवाददाता

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कोविड-19 महामारी से मृत भूमिधरों की वरासत उनके उत्तराधिकारियों के पक्ष में दर्ज करके खेतौनी का वितरण किया गया। बीते 05 जुलाई 2021 के उपरान्त अब तक 2350 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है जिसमें कोविड के 94 प्रकरण चिन्हित किये गये है जिसमें सभी 2350 प्रकरण निस्तारित भी कर दिये गये है। कोई भी प्रकरण लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के स्तर पर लम्बित नहीं है। सब में आदेश पारित कर दिये गये है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने बताया कि सभी तहसीलों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि कोविड-19 महामारी के अतिरिक्त अन्य प्रकार से भी यदि किसी कृषक खातेदार की मृत्यु हुई है तो उनके वारिसानों का नाम भी दर्ज कर खेतौनी का वितरण किया जाय। मेरे द्वारा लगातार प्रत्येक दिन वरासत अभियान की समीक्षा भी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 94 प्रकरणों में 85 प्रकरणों का निस्तारण कर आदेश पारित किये गये है तथा 08 आवेदन पत्र निरस्त हुए है उनका भी मेरे द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है। अन्य प्रकार के जो प्रकरण थे उनमें 2350 खातेदारों को चिन्हित किया गया है और कुछ पुराने लम्बित है। कुल मिलाकर 2934 परिवारों के मृतक वारिसानों का नाम दर्ज कर खेतौनी का वितरण कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मा. मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व राजस्व परिषद के स्पष्ट निर्देश के अनुपालन में यह कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जनपद बहराइच के ऐसे खातेदार जिनकी मृत्यु हो गयी है उनके उत्तराधिकारियों से अपील की है कि तत्काल अपने आवेदन अपलोड कराकर सम्बन्धित लेखपाल को दे सकते है। शीघ्र ही उत्तराधिकारियों का नाम राजस्व अभिलेखो में दर्ज कर निःशुल्क खेतौनी उपलब्ध करा दी जायेगी।

यह भी पढ़ें :  बादल फटने से पांच की मौत, 25 लापता

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular