Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News: सांसद ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

Bahraich News: सांसद ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

संवाददाता

बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में शुक्रवार से 30 सितम्बर तक आयोजित होने वाले द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोड़ ने पूर्व मंत्री विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व अन्य के साथ हरियाली रिसार्ट से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जनपद में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। शुभारम्भ अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा मौजूद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी महेश कुमार वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) ओपी, प्रधान सहायक अतीक उल्लाह खां, उमाशंकर वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : जब कुर्सी छोड़ फरियादी से मिलने दौड़ पड़े डीएम!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular