Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : सहकारिता मंत्री ने किया जन सुविधा परिसर का शुभारम्भ

Bahraich News : सहकारिता मंत्री ने किया जन सुविधा परिसर का शुभारम्भ

संवाददाता

बहराइच। प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर कैसरगंज में निर्मित जन सुविधा परिसर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कैसरगंज क्षेत्र की जनता बहुत दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर कैसरगंज में जन सुविधा परिसर की मांग कर रही थी। उसी के परिपेक्ष्य में उन्होंने अपनी व्यक्तिगत निधि से इस जन सुविधा परिसर का निर्माण कराया है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि जन सुविधा परिसर के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों व चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही ऐसे कई जनसुविधा परिसर बनवाए जाएंगे, जिससे पूरे विधानसभा को इसका समुचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में तमाम योजनाएं लागू की गई हैं जो शीघ्र ही मूर्ति रूप लेंगी। सहकारिता मंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब कैसरगंज बाजार स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। वर्मा ने कहा कि खेती किसानी में किसानों को खाद की समस्या न हो। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में जनपद बहराइच को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है। जनपद के सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध है। किसानों को अब खाद बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
सहकारिता मंत्री ने सभी लोगों का आहवान किया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। वर्मा ने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही कोविड-19 पर विजय प्राप्त की जा सकती है। सहकारिता मंत्री ने पुनः लोगों से शरीरिक दूरी का ध्यान रखने तथा नियमित अन्तराल पर हाथों को अच्छी तरह साबुन धोने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा। जन सुविधा परिसर के शुभारम्भ अवसर पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ अरुण चंद, पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ,पूर्व प्रमुख राम राज वर्मा, गजेंद्र सिंह, प्रभात सिंह, संतोष गुप्ता, विवेक शर्मा, मोहम्मद सरफुद्दीन, अजय सिंह, डॉ. एन.के. सिंह, डॉ. एस.के. सिंह, बुद्धि सागर गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular