संवाददाता
बहराइच। मुख्य चिकित्साधीक्षक महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच डा. डी.के. सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में महाराजा सुहेलदेव स्वाशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच में जनरल ओपीडी का संचालन सोशल डिस्टेन्सिंग, एपेडमिक प्रोटोकाल को देखते हुए संचालित करा दी गयी है। उन्होनें बताया कि मेरे द्वारा चिकित्सालय के समस्त जनरल ओपीडी एवं वार्डो का भी निरीक्षण किया गया। सभी ओपीडी के बाहर एक-एक बार्ड ब्याय की ड्यूटी लगा दी गयी है जो ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए आयेंगे उनको सेनेटाइज करेंगे और माक्स लगाकर ही ओपीडी में जाने के लिए सलाह देंगे।
