संवाददाता
बहराइच। जिले के रुपईडीहा थाने की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 175 ग्राम स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 करोड़ 75 लाख बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष रुपईडीहा अभय सिंह की टीम ने बीती रात वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व एसएसबी बल के साथ संयुक्त गश्त पर थे, कि घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा निवासी ताज बाबू पुत्र मोहम्मद समी को 175 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में स्थानीय थाने पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी महेश सिंह, आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संदीप कुमार व महिला आरक्षी आरती वर्मा तथा एसएसबी के एएसआइ सिकंदर सिंह, आरक्षी राकेश कुमार, रमेश कुमार, अमित मोडक, .महिला कांस्टेबल वंदना, प्रीति व रानी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों किया हमला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
