संवाददाता
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा तहसील महसी अन्तर्गत बौण्डी, गोलागंज, कायमपुर, पिपरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर विगत दिनों नेपाल व स्थानीय जगहों पर हुई अधिक वर्षा के कारण जनपद कीं नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण उत्पन्न हुए बाढ़ जैसे हालातों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने गोलागंज चौराहे के निकट बांध पर बने सायफन से पानी रिसाव को तत्काल बंद कराने हेतु अधिशाषी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमित किसानों को बीमा का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से कैम्प लगाकर प्रभावित कृषकों को बीमा का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी को जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि कृषि फसलों को बाढ़ से हुई क्षति का गाटावार आंकलन कराकर कृषि अनुदान हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामवासियों से जिलाधिकारी ने अपील की कि नदियों के किनारे न जायें और न ही अपने पशुओं को ले जायें, बच्चों को नदी में नहाने से मना करें।
यह भी पढ़ें : शिक्षकों के समर्थन में आए कई कर्मचारी संगठन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
