संवाददाता
बहराइच। सांसद अक्षयबर लाल गोड़ की ओर से जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों को नव वर्ष पर कम्बल वितरण किया गया। शीत ऋतु के दृष्टिगत ठंड से बचाव हेतु सांसद की ओर से जिला कारागार में निरुद्ध 100 बन्दियों को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने निरुद्ध बन्दियों को अश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह बन्दियों के लिए आवश्यक वस्तुएं कारागार प्रशासन को उपलब्ध कराते रहेगें। जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने सांसद का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें : जानिए कितने अरब का मालिक है पूर्व मंत्री का ड्राइवर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
