Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:यूपी दिवस पर विभागों ने सजाए प्रदर्शनी स्टाल

Bahraich News:यूपी दिवस पर विभागों ने सजाए प्रदर्शनी स्टाल

संवाददाता

बहराइच। जनपद में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह विकास भवन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी पण्डाल लगाये गये। मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला व अंजू प्रजापति, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी के शुभारम्भ के पश्चात मौजूद अतिथियों व अधिकारियों के साथ कृषि, स्वास्थ्य, विकास, प्रोबेशन, उद्यान, रेशम, पंचायती राज, समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, जिला नगरीय अभिकरण, पशुपालन, मनरेगा, महिला कल्याण एवं बाल विकास आदि विभागों तथा गैर सरकारी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा लगाये गये पण्डालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के प्रदर्शनी पण्डाल में सहकारिता मंत्री ने 05 गर्भवती महिलाओ की गोद भराई की तथा 03 बच्चों को अन्न प्रासन्न कराया। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी स्टालों के अवलोकन के दौरान विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गये लेडीज बैग को खरीदकर सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल को भेंट किया।

यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द

Bahraich News:यूपी दिवस पर विभागों ने सजाए प्रदर्शनी स्टाल
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular