Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:बालिका की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Bahraich News:बालिका की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

आईजी व एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

संवाददाता

बहराइच। एक बालिका गांव स्थित परचून की दुकान बंद कर शनिवार रात घर जाने को निकली थी। वह घर नहीं पहुंची। रात में ही उसकी लाश दुकान से कुछ दूरी पर नग्नावस्था में तालाब के किनारे मिली। जानकारी पाते ही एसपी सुजाता सिंह मौके पर पहुंची। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। देवीपाटन मंडल के आईजी डा. राकेश सिंह भी गांव पहुंचे हैं। बौड़ी थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने गांव में ही घर से सौ मीटर दूर परचून की दुकान करते हैं। शनिवार रात उनकी तबीयत खराब होने पर घर चले आए। दुकान पर मौजूद उनकी 12 वर्षीय बालिका रात में साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर को निकली। काफी समय बीतने पर भी वह घर नहीं पहुंची। तो उसके चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार रात में कछ दूरी पर बेटी की लाश नग्नावस्था में पड़ी मिली। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। जानकारी मिलते ही एसएचओ मनोज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ समय बाद एसपी सुजाता सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने एसएचओ को शीघ्रता के साथ खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कातिल को गिरफ्तार कर लिया। वह पीड़ित पिता के यहां ट्रैक्टर ड्राइवर था। उसने नशे की हालत में किशोरी की हत्या का जुर्म कबूल किया है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अपहरण, हत्या, रेप व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Bahraich News:बालिका की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular