Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:दो घरों से प्रबिंधित मवेशी का मांस बरामद

Bahraich News:दो घरों से प्रबिंधित मवेशी का मांस बरामद

तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, गांव में पुलिस बल तैनात

संवाददाता

बहराइच। जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में रविवार को सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। प्रतिबंधित मवेशी के अवशेष मिलने पर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने छापेमारी कर दो घरों से मवेशी के खाल व मांस बरामद किए हैं। तीन महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रंजीतबोझा का है। यहां के ग्राम प्रधान के घर के पास सुबह लोगों ने प्रतिबंधित मवेशी के अस्थिपंजर पड़े देखे। यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना रुपईडीहा व नानपारा पुलिस को दी गई। सीओ जंगबहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। गांव में तलाश शुरू की गई तो हनीफ व अमीन के घर मवेशी के मांस व खाल बरामद की गई। मवेशी के वध के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सीओ ने बताया कि दूसरे गांव के लोग भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular