Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:दादी से बालिका को झपट ले जाने वाला तेंदुआ कैद

Bahraich News:दादी से बालिका को झपट ले जाने वाला तेंदुआ कैद

संवाददाता

बहराइच। जिले में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के सेमरी मलमला के गोलहना गांव में शनिवार को भोर हिंसक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। यह तेंदुआ गुरुवार को दादी की गोद से उसकी पांच वर्षीय पौत्री को झपट ले गया था। दूसरे दिन गन्ने के खेत से बालिका का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था । ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर शुक्रवार को वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाया गया था। शनिवार को सुबह साढ़े चार बजे तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। जिसे सुबह पांच बजे के करीब वन विभाग ने तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी यशवन्त ने बताया कि तेंदुए को पिंजड़े मे कैद कर लिया गया है। इसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। यशवंत ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है और तेंदुए की उम्र चार से पांच वर्ष के आसपास है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular