Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:डीएम ने किया कालेजों का औचक निरीक्षण

Bahraich News:डीएम ने किया कालेजों का औचक निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु जिले के माध्यमिक विद्यालयों में की गयी व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने महाराज सिंह इण्टर कालेज व तारा महिला इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने विद्यालयों के जिम्मेदारान को निर्देश दिया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकाल को प्रभावी ढंग से लागू किया जाय। पठन-पाठन कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कोविड-19 संक्रमण से बचाव के बारे में उपयोगी टिप्स दिये साथ ही उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा समस्त शिक्षा बोर्ड के कक्षा-09 से कक्षा-12 तक के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन का कार्य 19 अक्टूबर से पुनः प्रारम्भ किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular