संवाददाता
बहराइच। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार द्वारा 09 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना नानपारा अन्तर्गत डिहवा दा. बल्लमपुरवा निवासी भरत पुत्र हृदयलाल सिंह, डिहवा दा. धनौली खुर्द निवासी राजा सिंह पुत्र बजरंग सिंह, निहाल पुरवा दा. मटेरा निवासी मोनू सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह व रवि सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, डिहवा खुर्द निवासी प्रमोद पासी पुत्र भुसैली पासी एंव डिहवा धनौली निवासी जैल सिंह पुत्र शमशेर सिंह, थाना जरवलरोड अन्तर्गत ग्राम बम्भौरा निवासी पप्पू उर्फ दिलीप पुत्र राजकुमार थाना कैसरगंज अन्तर्गत अनचिन्हवा दा. बिराहिमपुर बेल्हौरा निवासी फुरकान पुत्र मस्तान तथा थाना सुजौली अन्तर्गत भवानीपुर निवासी होली पुत्र बिन्द्रा को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
