संवाददाता
बहराइच। जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में महतव पुरवा के पास हरा पेड़ काटने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। मल्हीपुर-बहराइच मार्ग पर ग्राम चंदरखा बुजुर्ग के मजरा महतव पुरवा के पास लगे एक हरे जामुना के पेड़ को शुक्रवार की शाम को काटा जा रहा था। इसी बीच थाना प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय लाव लश्कर के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। मुखबिर से हरे पेड़ की कटान की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। लकड़ी काटने वाले मजदूर मौके पर पेड़ के बोटे काट रहे थे। मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवता दीन पुत्र रामप्यारे निवासी बरदेहरा भारी गांव व उनका ड्राइवर पवन कुमार पुत्र बालक राम निवासी दामू पुरवा थाना सोनवा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को थाने लाकर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कोर्ट पर पेश किया गया। वहीं मौके पर जामुन के नौ बोटा बरामद हुआ जिसे लाकर थाने पर रखवा दिया गया।
यह भी पढ़ें : ब्लैकलिस्ट होगी UPRNN, ExEn व JE से होगी रिकवरी, FIR के आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
