Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich New:11 जुलाई को मनाया जायेगा विश्व जनसंख्या दिवस

Bahraich New:11 जुलाई को मनाया जायेगा विश्व जनसंख्या दिवस

27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा दम्पती सम्पर्क पखवाड़ा

11 जुलाई से 31 जुलाई तक दी जाएंगी परिवार नियोजन की सेवाएं

संवाददाता

बहराइच। ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी।’ जी हाँ! इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की यही थीम है। इस खास दिवस को विधिवत मनाने के लिए कन्टेनमेंट एरिया या बफर जोन छोड़कर सभी कार्य कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए ही संपन्न किये जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जायेगा। इस खास दिन के पहले दंपति संपर्क पखवाड़ा मनाया जायेगा। जो 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। वहीं 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे जनपद में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी जो 31 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही मिशन परिवार विकास अभियान संबंधी गतिविधियां भी चलायी जाएंगी।
परिवार नियोजन नोडल अधिकारी डॉ योगिता जैन ने बताया कि दंपति संपर्क पखवाड़ा के दौरान जनपद की आशा अपने-अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपत्ति को चिन्हित करेंगी। योग्य दंपत्ति यानि जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है। योग्य दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस यानि उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के साधन के बारे में बतायेंगी। साथ ही तीन मुख्य लक्षित समूहों, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलायें जिनका प्रसव विगत एक वर्ष के दौरान हुआ हो, नव विवाहित दम्पती जिनका विवाह विगत 01 वर्ष के दौरान हुआ हो, व योग्य दम्पत्ति, जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हों, को सेवायें प्रदान किये जाने पर विशेष ज़ोर दिया जायेगा। साथ ही पात्र लाभार्थी को दो महीने के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम भी वितरित किया जाएगा। इस दौरान अंतरा इंजेक्शन और कॉपर टी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से लाभार्थी को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। महिला नसबंदी पर 2000 रुपए, प्रसव पश्चात महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी पर 3000 रुपए, प्रसव पश्चात कॉपर-टी पर 300 रुपए (दो फॉलो-अप पर) तथा त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन प्रति डोज के लिए 100 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular