Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशBahraich: सात शातिर अपराधियों की 61 लाख, 35 हजार की अवैध सम्पत्ति...

Bahraich: सात शातिर अपराधियों की 61 लाख, 35 हजार की अवैध सम्पत्ति जब्त

बहराइच। प्रदेश में शातिर अपराधियों के द्वारा अवैध तरीके से अर्जीत की गयी सम्पति को जब्तीकरण की कार्रवाई जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना कैसरगंज व फखरपुर थाना पुलिस ने सात अपराधियों की अवैध सम्पति को जब्त किया है। 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कैसरगंज और फखरपुर थाना के निरीक्षकों ने जिला प्रशासन के आदेशानुसार सोमवार को शातिर अपराधी बब्लू, राजू,शहजादे, हकीमुददीन, हफीजुल्लाह, अनिल मुल्ला और असलम की अवैध सम्पत्ति करीब 61 लाख 35 हजार रुपये को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्त की है। यह लोग  गैंग बनाकर अपराध करते है और इन लोगों अवैध तरीके से सम्पति बनायी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular