Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya News : संदिग्ध मौत के मामले में मृतका का पति गिरफ्तार

Ayodhya News : संदिग्ध मौत के मामले में मृतका का पति गिरफ्तार

मनोज तिवारी

अयोध्या। विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार करके बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर, ननद कुल 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के जोहन जोहन गांव निवासी 21 वर्षीय विवाहिता ममता पत्नी प्रदीप पटवा का शव बुधवार शाम घर के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। मृतका के एक आठ माह की पुत्री भी है। मृतका ममता की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। मृतका के भाई प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि उसकी बहन ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारा पीटा जाता था। उसकी बहन ममता को मार कर फांसी पर लटका दिया गया है। मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बताया कि मृतका के भाई प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम की तहरीर पर धारा 498 ए, 304 बी एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी मृतका के पति प्रदीप पटवा को गिरफ्तार करके शनिवार को चालान कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular