Friday, February 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News : एडीजी विजिलेंस ने किया राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण

Ayodhya News : एडीजी विजिलेंस ने किया राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण

मनोज तिवारी

अयोध्या। अपर पुलिस महानिदेशक विजलेंस पीबी रामा शास्त्री ने मंगलवार को अयोध्या का दौरा किया। पुलिस लाइंस पहुंचने के बाद ऑफिसर्स मेस में उन्होंने अधिकारियों के साथ कई घण्टे चर्चा की। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के बाद श्री रामा शास्त्री श्री राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करने भी गए। हालांकि बैठक और परिसर के निरीक्षण से संबंधित सभी तथ्य को गोपनीय बताया जा रहा है। फिलहाल परिसर के निरीक्षण के बाद श्री रामा शास्त्री ऑफिसर्स मेस में पहुंचकर कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा किए हैं और यहां से वे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उनके साथ प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular