Monday, February 9, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:सीओ ने किया कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

Ayodhya News:सीओ ने किया कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

मनोज तिवारी

अयोध्या। क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ. धर्मेन्द्र कुमार यादव ने रुदौली कोतवाली का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया। सीओ ने कोतवाली में आवागमन करने वाले आगंतुकों एवं पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के संक्रमण से कैसे बचाव करना चाहिए की जानकारी देने के साथ साथ थानो पर स्थापित कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और साथ ही सैनीटाइजेशन कार्य का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान सीओ डा. धर्मेंद्र यादव ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की बैरक, हवालात, माल खाना व मेस कार्यालय का भ्रमण करते हुए सीओ ने शस्त्रों की सफाई और रख रखाव का भी जायजा लिया।सीओ ने थाने के अभिलेखों व रजिस्टर नम्बर 8 और हिस्ट्रीशीट रजिस्टर व टाप टेन आपराधिक रजिस्टरो तथा कोतवाली में लंबित पड़ी विवेचनाओं तथा लंबित शिकायती पत्रों की जांच और वांछित अभियुक्तों के संबंध में गहराई से समीक्षा की।
सीओ डाक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव ने इस समय फ़ैली खतरनाक कोरोना वायरस की बीमारी के दृष्टिगत ग्राम निगरानी समिति के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कोरोना वायरस से बचाव हेतु समस्त सुरक्षा उपकरणों को धारण कर ड्यूटी करने व पौष्टिक आहार का सेवन करने हेतु पुलिस कर्मियों को निर्देशित कर उपस्थित सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए मास्क, ग्लब्स और सैनेटाइर का प्रयोग करने को कहा। सीओ द्दारा आमजन को भी मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करने लिये प्रेरित करने की बात अपने मातहतों से कही। सीओ द्दारा कोतवाली में मौजूद भूमि विवाद रजिस्टर,जमानत सत्यापन रजिस्टर अपडेट व वांछित रजिस्टर चेक किया गया जो ठीक पाया गया। टाप 10 रजिस्टर वांछित रजिस्टर, क्रियाशील रजिस्टर बीट सूचना रजिस्टर भी ठीक पाया गया। वहीं सीओ ने मालखाना में आवश्यक रूप से पड़े माल को निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

Most Popular