Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:राम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यशाला में हलचल तेज

Ayodhya News:राम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यशाला में हलचल तेज

तराशे गए पत्थर रामजन्मभूमि लाने का काम शुरू

मनोज तिवारी

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण कार्यशाला में हलचल तेज हो गई है। राम जन्मभूमि परिसर में पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू हो गया है। वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर ले जाया जा रहा है। एलएंडटी कंपनी के मशीनों द्वारा पत्थरों ले जाने का कार्य किया जा रहा है। पत्थरों को ले जाने के लिए क्रेन मशीन व ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। राम मंदिर में लगने वाले पत्थरों को परिक्रमा मार्ग से राम जन्मभूमि परिसर तक पहुंचाया जाएगा। प्रथम चरण में ग्राउंड फ्लोर के 106 स्तंभों को ले जाया जाएगा। इन पत्थरों को रखवाने के लिए राम जन्मभूमि परिसर में ही प्लेटफार्म बनवाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular