डा. अजय अध्यक्ष व डा. रईस दुबारा चुने गए सचिव
मनोज तिवारी
अयोध्या। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की अयोध्या इकाई का चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। सदस्यों ने एकमत से पुनः डॉ. अजय कुमार को अध्यक्ष, डॉ. मनोज कुशवाहा को उपाध्यक्ष और डॉ. रईस अहमद को सचिव चुना। प्रदेश कार्यसमिति की ओर से चुनाव अधिकारी नामित बस्ती के डॉ राकेश कुमार की विशिष्ट उपस्थिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एक-एक नामांकन पत्र भरे जाने के कारण निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रान्तीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ चन्द्र गोपाल पाण्डेय, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम चौधरी, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ एमपी सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ राम शब्द यादव, डॉ विपिन पाण्डेय, डॉ गरिमा कुशवाहा, डॉ शकुंतला गुप्ता, डॉ रमाकांत, डॉ सुनील कुमार, डॉ आशुतोष राय समेत जिले में तैनात सभी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
