Sunday, December 14, 2025
Homeराष्ट्रीययात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर! एयर इंडिया की दर्जनों अंतरराष्ट्रीय...

यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर! एयर इंडिया की दर्जनों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हुईं रद्द

एयर इंडिया की उड़ानों में कटौती से बिगड़ सकते हैं प्लान

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने बुधवार को जानकारी दी कि बोइंग 787 और 777 विमानों से संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अस्थायी कटौती की जाएगी। यह कटौती 21 जून 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी।

एयर इंडिया के अनुसार, यह निर्णय दो प्रमुख कारणों से लिया गया है- पहला, विमानों की उड़ान से पहले की सुरक्षा जांच को अधिक कठोर बनाने हेतु स्वैच्छिक कदम और दूसरा, मध्य-पूर्व क्षेत्र में कुछ वायुक्षेत्रों के बंद होने के कारण उड़ानों की अवधि में वृद्धि।

बंद की गई उड़ानें (15 जुलाई तक):

  1. दिल्ली-नैरोबी (AI961/962) – सप्ताह में 4 दिन (30 जून तक)
  2. अमृतसर-लंदन (गैटविक) (AI169/170) – सप्ताह में 3 दिन
  3. गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (AI145/146) – सप्ताह में 3 दिन

कम की गई उड़ानों की संख्या:

उत्तर अमेरिका:

  • दिल्ली-टोरंटो: 13 से घटाकर 7 उड़ानें प्रति सप्ताह
  • दिल्ली-वैंकूवर: 7 से घटाकर 5
  • दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: 10 से घटाकर 7
  • दिल्ली-शिकागो: 7 से घटाकर 3
  • दिल्ली-वॉशिंगटन (डलस): 5 से घटाकर 3
यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर! एयर इंडिया की दर्जनों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हुईं रद्द
एयर इंडिया की उड़ानों में कटौती से बिगड़ सकते हैं प्लान

यूरोप:

  • दिल्ली-लंदन (हीथ्रो): 24 से घटाकर 22
  • बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो): 7 से घटाकर 6
  • अमृतसर/दिल्ली-बर्मिंघम: 3 से घटाकर 2
  • दिल्ली-पेरिस: 14 से घटाकर 12
  • दिल्ली-मिलान: 7 से घटाकर 4
  • दिल्ली-कोपेनहेगन: 5 से घटाकर 3
  • दिल्ली-विएना: 4 से घटाकर 3
  • दिल्ली-एम्स्टर्डम: 7 से घटाकर 5

ऑस्ट्रेलिया:

  • दिल्ली-मेलबर्न व दिल्ली-सिडनी: 7 से घटाकर 5

फार ईस्ट:

  • दिल्ली-टोक्यो (हानेडा): 7 से घटाकर 6
  • दिल्ली-सियोल (इंचियोन): 21 जून से 5 जुलाई तक 3 बार, फिर 6 जुलाई से 15 जुलाई तक 4 बार प्रति सप्ताह

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों से क्षमा मांगते हुए कहा कि उन्हें वैकल्पिक उड़ानों, मुफ्त पुनः-निर्धारण या पूर्ण रिफंड के विकल्प दिए जा रहे हैं।

परिवर्तित शेड्यूल एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉल सेंटर के माध्यम से क्रमशः उपलब्ध कराया जा रहा है। एयर इंडिया ने यह भी आश्वस्त किया कि पूर्ण शेड्यूल को जल्द बहाल करने का प्रयास जारी रहेगा, लेकिन प्राथमिकता हमेशा यात्रियों, कर्मचारियों और विमानों की सुरक्षा को दी जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular