Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश30 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रमुख सचिव...

30 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रमुख सचिव ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

-विरासत वृक्षों की घोषणा जल्द कराने का दिया निर्देश

लखनऊ (हि.स.)। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने “वृक्षारोपण जन आंदोलन-2021” की तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को इस संबंध प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने पारिजात कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। 

इस बैठक में 30 करोड़ पौधरोपण की कार्ययोजना बनायी गयी गयी। इसके साथ ही प्रमुख सचिव ने कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसको जन आंदोलन का रूप देकर अधिक से अधिक भागीदारी पर काम किया जाना चाहिए। पौधरोपण के लिए मृदा कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाय, पर्याप्त संख्या में उच्च गुणवत्ता व उपयुक्त ऊंचाई के ही पौधे पौधशालाओं में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी अपने मुख्य वन संरक्षक से अनुमोदन प्राप्त कर तत्काल विरासत वृक्षों की घोषणा करायें। इस कार्य में अत्यधिक विलम्ब हो चुका है। इस कार्य में विलम्ब होने पर संबंधित वनाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। 

इस बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील पांडेय, सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संजय सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं समस्त वन संरक्षक मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular