Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। बंथरा थाना पुलिस ने बुधवार को सरोजनी नगर पुलिस के सहयोग से वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

थाना प्रभारी डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि वांछित और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सरोजनीनगर की पुलिस के सहयोग से पॉस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। अभियुक्त की पहचान बंथरा के खाण्डेदेव ग्राम निवासी रामेश्वर रावत के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। अग्रिम कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस की ओर से की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular