Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार

श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के नाम पर वसूलते थे पैसे

प्रादेशिक डेस्क

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने श्रद्धालुओं से दर्शन-पूजन कराने के नाम पर मनमाने ढंग से पैसे वसूलने वाले 21 फर्जी पुजारी गिरफ्तार कर लिया। दशाश्वमेध घाट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत काफी दिन से मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दशाश्वमेध घाट और चौक थाने की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस की टीम ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट से 15 और चौक से छह फर्जी पुजारी गिरफ्तार किए गए। त्रिपाठी ने बताया कि गठित की गयी टीम लगातार कार्रवाई करते हुए इस तरह के लोगों को गिरफ्तार करती रहेगी। एसीपी ने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: मथुरा लव जिहाद कांड: 23 हिंदू लड़कियों का शोषण

RELATED ARTICLES

Most Popular