Thursday, February 12, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प आज हुआ पूरा : योगी

135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प आज हुआ पूरा : योगी

मनोज तिवारी

अयोध्या। राममंदिर भूमिपूजन के बाद भूमि पूजन स्थल पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पांच सदी के बाद आज 135 करोड़ भारतवासियों का संकल्प पूरा हो रहा है। देश में लोकतांत्रिक तरीकों के साथ ही मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह देश के लोकतंत्र, न्यायापालिका और कार्यपालिका की शक्ति है। आज सारी दुनिया ने देखा है कि हम शांतिपूर्ण ढंग से इतनी बड़ी समस्या का समाधान निकालने में भी समर्थ हैं। उन्होंने कहा इस घड़ी की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर चुकी हैं। 500 वर्षों का संघर्ष आज फलीभूत हुआ है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और प्रयासों के कारण आज संकल्प पूरा हो रहा है। हमने तीन साल पहले अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया था, आज उसकी सिद्धी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पहले रामायण सर्किट का काम शुरू किया गया, साथ ही अयोध्या में विकास कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर का निर्माण ट्रस्ट करेगा लेकिन अयोध्या का विकास हम सब मिलकर करेंगे। उन्होंने स्वदेश दर्शन के आधार पर सरयू नदी के घाटों के सौन्दर्यीकरण का उल्लेख किया और कहा कि हम अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद़ध हैं। सीएम ने कहा कि उनके लिए यह पल भावनात्मक, उमंग और उत्साह का अवसर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular