Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडा13वें बलिदान दिवस पर याद किए गए लक्ष्मणनानंद सरस्वती

13वें बलिदान दिवस पर याद किए गए लक्ष्मणनानंद सरस्वती

संवाददाता

गोण्डा। विश्व हिंदू परिषद नवाबगंज नगर के तत्वाधान में उड़ीसा के पूज्य संत स्वामी लक्ष्मणानन्द सरस्वती जी महाराज के 13वें बलिदान दिवस व बलरामपुर नगर के कार्याध्यक्ष मयंक जयसवाल के आकस्मिक निधन हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर गोविंद शाह प्रांत सह मंत्री, शैलेंद्र साहू नगर अध्यक्ष, सुरेंद्र शर्मा, नगर मंत्री सुनील कसौधन नगर उपाध्यक्ष, अनूप कौशल नगर संयोजक, सौरभ कसौधन नगर सह संयोजक, उमा शंकर गुप्ता नगर सह मंत्री, अंशु कसौधन नगर सेवा प्रमुख, सुनील मोदनवाल नगर सत्संग प्रमुख, रजत कसौधन, नवीन कुमार नितिन कसौधन, सुधांशु तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के कंधमाल स्थित आश्रम में 23 अगस्त 2008 को पूज्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती व उनके शिष्यों की नृशंस हत्या ईसाई मिशनरीज के गुंडों ने कर दी थी। स्वामी जी ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाए जा रहे भोले भाले आदिवासियों के धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य कर रहे थे। उन्हें पुनः अपने धर्म में वापस लाकर मुख्यधारा में जोड़ रहे थे। विहिप कार्यालय पर हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री भरत गिरी, जिला मंत्री दिवाकर सोमानी, जिला संगठन मंत्री जुगल किशोर, प्रकाश, शिवा यादव आदि कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं उन्हें याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular