Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य124 साल की बसंत कौर का निधन

124 साल की बसंत कौर का निधन

राज्य डेस्क

चण्डीगढ़। पंजाब के जालंधर में लोहियां खास के साबूवाल में रहने वाली 124 साल की महिला बसंत कौर का बुधवार को निधन हो गया। इतनी लंबी उम्र जीने वाली बसंत कौर मीठा खाने की शौकीन थी। उन्हें शुगर व ब्लड प्रेशर जैसी कोई बीमारी भी नहीं थी। परिवार के लोग कहते हैं कि बसंत कौर को कभी डॉक्टर के पास नहीं ले जाना पड़ा। लंबी उम्र होने पर बसंत कौर कहती थीं कि मेरे भाई-बहनों और पति का निधन हो गया है। शायद ऊपरवाला मुझे भूल गया है, जो अभी तक जिंदा हूं। मेरी उम्र तो अब कब की पूरी हो चुकी है। हालांकि, परिवार के लोग उनकी उम्र 132 साल बताते हैं, लेकिन एक जनवरी 1995 में बने वोटर कार्ड के हिसाब से उनकी आयु रिकॉर्ड में कम दर्ज है। बेटा सरदारा सिंह और बहू कुलवंत कौर कहती हैं कि उनकी खुशकिस्मती थी कि उन्हें सेवा का मौका मिला। उम्र के इस पड़ाव में भी उनसे कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उनकी घर में मौजूदगी अक्सर हमें हिम्मत का अहसास कराती थी। बुधवार को उन्होंने खाना खाया। फिर 15 मिनट बाद पानी पीया और प्राण त्याग दिए। परिवार में उनके 12 पोते और 13 पोतियां हैं। उनसे आगे 5 परपोते और 3 परपोतियां हैं। इनके भी बच्चे हो चुके हैं। सरकारी रिकॉर्ड में एक जनवरी 1995 को बसंत कौर की उम्र 98 साल दर्ज है। इस लिहाज से उन्होंने 3 सदियां देखीं। 19वीं सदी में जन्म हुआ और 20वीं सदी में शादी हुई। 21वीं सदी में अब वो दुनिया से रुखसत हो गईं। परिवार के लोग कहते हैं कि असल उम्र से वह पंजाब ही नहीं बल्कि देश की सबसे उम्रदराज महिला थीं। ब्रिटिश राज में जन्मीं बसंत कौर 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की भी गवाह थी। वह बताती थीं कि किस तरह उनके पड़ोसी मुस्लिम परिवार अपना घर छोड़ पाकिस्तान गए थे। वह कहती थीं कि 4 बच्चों को लेकर मैं मायके चली गई थीं। पीछे पति ज्वाला सिंह ने मुस्लिम भाइयों को पाकिस्तान जाने में पूरी मदद की थी। बसंत कौर के पति ज्वाला सिंह का भी 1995 में 105 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके 6 बेटे और 3 बेटियां थीं। इनमें 5 बच्चों का निधन हो चुका है। 7 साल पहले उनके बड़े बेटे का 95 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके पोते के पोता भी 28 साल का है और अमेरिका में रहता है। बसंत कौर परिवार में 5वीं पीढ़ी के साथ रह रही थीं। उनके 5 भाई और 4 बहनों में भी अब कोई जीवित नहीं है।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम समाज की शादियों में डीजे, बैंड पर लगा प्रतिबंध

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular