Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर से ही आगाज करेंगे पीएम मोदी, गुरु गोरक्षनाथ की धरती से...

गोरखपुर से ही आगाज करेंगे पीएम मोदी, गुरु गोरक्षनाथ की धरती से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद

गोरखपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार गुरु गोरक्षनाथ की नगरी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। खाद कारखाने का लोकार्पण करके यूपी के किसानों को साधेंगे। साथ ही विकास का एजेंडा बताकर मिशन 2022 में फिर जीत का आशीर्वाद मांगेंगे।

तीन चुनावों में प्रचार का आगाज किया
लोकसभा या फिर यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु गोरक्षनाथ की धरती से ही करते हैं। जब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए थे, तब यानी 2014 में मानबेला मैदान में बड़ी रैली की थी। 2017 के यूपी विधानसभा में चुनाव प्रचार का आगाज खाद कारखाना मैदान से किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी खाद कारखाना मैदान में बड़ी रैली की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular