मुरादाबाद (हि.स.)। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर मुरादाबाद रेल मंडल में 10 जोड़ी विशेष त्योहार ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें सबसे खास बात यह है कि जनरल टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इससे मुरादाबाद के साथ-साथ रामपुर, अमरोहा, बरेली, चंदौसी, हापुड़, हरदोई, शाहजहांपुर और नजीबाबाद आदि स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने शनिवार को यह बताया कि रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। इन ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से आरक्षण के आधार पर होगा, अर्थात जनरल टिकट नहीं मिलेंगे। इन ट्रेनों के परिचालन से होली पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ पर भी नियंत्रण रहेगा। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि यदि आवश्यकता हुई तो कुछ ओर ट्रेनें भी मुख्यालय के आदेश पर चलाई जा सकती हैं।
निमित
