Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस मामले में सरकार साक्ष्य मिटाने में जुटी : कांग्रेस

हाथरस मामले में सरकार साक्ष्य मिटाने में जुटी : कांग्रेस

झांसी(हि.स.)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर निगम स्थित बाल्मीकी मंदिर परिसर में शहर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ की अध्यक्षता व किशन करौसिया के संयोजन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनिट का मौन रखकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी गई।

सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सरकारी तंत्र की पोल खोलती हाथरस की बेटी के साथ हुई दरिन्दगी व बलात्कार ही नहीं गर्दन तोड़ दी,जीभ काट दी। जिससे समूचे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया। आम जनता सड़कों पर उतर आई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने रोका ही नहीं ब्लकि बदसलूकी भी की। हाथरस में पुलिस द्वारा छावनी बना दिया। पत्रकारों को परिजनों से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों के मोबाइल छीन लिए गये। 

अरविंद वशिष्ठ ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि आज योगी सरकार से बिटिया के लिए न्याय की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि सरकार पूरी तरह से साक्ष्यों को मिटाने में लगी है और पीड़ित परिवार का लगातार उत्पीड़न कर रही है। जिस तरह से उस पीड़ित परिवार का छोटा बच्चा खेतों के रास्ते से पुलिस की नजर से बच कर मीडिया के सामने आया और उसने उसके परिवार पर होने वाले जुल्म की दास्तान सुनाई कि उसके ताऊ को उच्च अधिकारियों द्वारा छाती पर लात मारी गई। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई।
मीडियाकर्मियों के साथ भी बदसूलकी का व्यवहार किया जा रहा है और गांव में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। सरकार घटना को दबाना चाहती है यह जुल्म हम सहन नहीं करेंगे। राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। 

इस दौरान गांधीवादी विचारक राजेन्द्र रेजा, अनिल बाल्मीकि, रमेश महर्षि, अनिल रिछारिया, अभिषेक प्रताप सिंह, किशन करौसिया, अर्जुन चौधरी, दीपक,चवारे  आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular